Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में गूंजा ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल का मुद्दा

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। हालांकि, इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक के सम्मुख कुल 11 प्रस्ताव सामने आए थे, जिसमें से 9 प्रस्तावो पर मुहर लग गई है। ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल की गूंज सचिवालय में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में भी सुनाई दी है। जहां ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की मांग पर कैबिनेट ने संज्ञान लेकर पूर्व मुख्यसचिव इंदु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ऊर्जा कर्मियों के अलावा कई अन्य विभागों के कर्मचारी भी वेतन विसंगति को लेकर आवाज उठा रहे है। साथ ही बैठक में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने पुरजोर तरीके से ऊर्जा कर्मियों के हड़ताल पर जाने का मुद्दा उठाया। जिसकी गंभीरता को देखते हुए राज्य कैबिनेट ने पूर्व मुख्यसचिव इंदु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चार सदस्य समिति का गठन किया है। जो अधिकतम तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी।