प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को बनाया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर
देहरादून, न्यूज़ आई : लेखक एवं गीतकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एचसी सेमवाल ने इस संबंध में जोशी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से संबंधित कार्य संपादित करने के लिए महानिदेशक संस्कृति को अधिकृत किया है। सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।