Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें होंगी आमने-सामने

(स्पोर्ट्स डेस्क): वेस्टइंडीज को सुपर-8 मुकाबले में पांच विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए तैयार है। अब उसका सामना पांच मार्च को इंग्लैंड से होगा। यह तीसरा ऐसा मौका होगा जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब टीम का सामना पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि, रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है।