Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारी जोरो पर

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आने वाले हैं. उनके उत्तराखंड दौरे की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. जहां एक ओर पुलिस प्रशासन विभाग सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का रोड मैप में तैयार कर चुका है, तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य और परिवहन विभाग की ओर से भी तमाम रणनीतियां तैयार की गई हैं. पीएम की जनसभा में आने वाले लाभार्थियों के लिए परिवहन विभाग 2300 बसों की व्यवस्था कर रहा है. सभी अन्य संबंधित विभाग भी अपने-अपने तरीके से व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी इस दौरे के दौरान उत्तराखंड- उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर मौजूद मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. दरअसल, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे करीब 11,970 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है. ये एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा है. इस एक्सप्रेसवे से देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्री महज ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड की हजारों करोड़ रुपए की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे. इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट शामिल है. इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. धानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर सभी संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पीएम दौरे को लेकर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं.