Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री घोषणाओं यथाशीघ्र एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनकी सूचना जिला विकास अधिकारी कार्यालय को तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा विभिन्न कारणों से जो घोषणाएं अभी तक लम्बित है उन कारणों का शीघ्रता से समाधान करते हुए योजनाओं को पूर्ण करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण, पेयजल निगम तथा जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित योजनाओं पर विशेष फोकस करते हुए उनको तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को कम्पाईल करने के निर्देश दिए ताकि विभागवार घोषणाओं की प्रगति के साथ ही जो घोषणाएं पूर्ण होने वाली हैं तथा जिनमें समय लग रहा है उनकी विस्तृत एवं पूर्ण जानकारी यथा समय देखी जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, नलकूप, सिंचाई, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।