Breaking News
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी
  • महिला सशक्तीकरण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर मिल रहा लाभ — मुख्यमंत्री
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा से जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया

देहरादून, न्यूज़ आई : नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएम) ने उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यूएसडीएम के अनुसार अगर उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में कुछ भी जानकारी साझा करना चाहता है तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये हेल्पलाइन नंबर जारी
  • 0135-2710334, 2710335
  • 2664314, 2664315, 2664316
  • 8218867005

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा से जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा, भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड और नेपाल के बीच विशेष रूप से सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्तों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध भी निरंतर मजबूत रहे हैं।

Leave a Reply