Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है उनमें उत्तराखंड विद्युत निगम आयोग, एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स, खेल नीति 2021 और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक से वकीलों के लिए भी खुशखबरी आई है. शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क दर पुनर्निधारित होंगे तो एससी और एचसी के साथ सबऑर्डिनेट कोर्ट्स के वकीलों का मानदेय बढ़ाने को भी मंजूरी मिली है. इसके अलावा खाद्य और विधिन माप विज्ञान विभाग में सेवा नियमावली संशोधन को लेकर भी फैसला हुआ है. बसे बड़ी खुशखबरी उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए है. कैबिनेट बैठक में अनेक विभागों में उनके लिए 283 पद रिजर्व किए गए हैं. सहायक व्यायाम अध्यापकों के लिए अच्छी खबर कैबिनेट की बैठक से आई है. इसके साथ ही हरिद्वार में नए ईएसआई अस्पताल को भी मंजूरी मिली है. इसके अलावा बड़ी खुशखबरी इंटर्न डॉक्टरों के लिए है. उनका स्टाइपेंड बढ़ाने को मंजूरी मिली है. गौरतलब है कि उत्तराखंड के इंटर्न डॉक्टर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने उन्हें दो दिन पहले ही उनकी मांगों के लेकर आश्वासन दिया था. आखिरकार कैबिनेट ने इंटर्न डॉक्टर की मांग मान ली है. हालांकि उनकी मांग स्टाइपेंड 30,000 रुपए करने की थी. फिलहाल सरकार ने स्टाइपेंड 25,000 कर दिया है.

Leave a Reply