Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में की गई दोगुनी बढ़ोत्तरी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का बच्चों से विशेष लगाव है। अक्सर वे जब भी किसी विद्यालय या आवासीय विद्यालय परिसर में जाते हैं तो बच्चों के साथ हल्के फुल्के पल बिताते हुए नजर आ जाते हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने अपना जन्मदिन भी विशेष तौर से बनियावाला में स्थित आवासीय छात्रावास में बच्चों के बीच जाकर मनाया था। मुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हुए हैं कि इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए।
अब मुख्यमंत्री ने राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विधायक में अध्ययनरत तमाम छात्र-छात्राओं को तोहफा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में ऐतिहासिक दोगुना दर से वृद्धि की गई है। दैनिक भोजन के लिए छात्रों हेतु 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है।
शिक्षा सचिव श्री रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है। इस संबंध में समस्त जनपदों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।