Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

कल्याण सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री कल्याण सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री कल्याण सिंह जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।