Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार प्रदेश में सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म दिखाने पर टिकट बिक्री पर सीजीएसटी व एसजीएसटी लिया जाता है। प्रदेश सरकार ने हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक ने राज्य कर विभाग को एसजीएसटी प्रतिपूर्ति करने के संबंध में आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी थी। उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म हनुमान अंश को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

Leave a Reply