Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

बाटला हाऊस इनकाउंटर मे शहीद उत्तराखंड के लाल इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को आज मिला इंसाफ: नरेश बंसल

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के लाल अमर शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा व अन्य बाटला हाऊस इनकाउंटर मे शामिल पुलिस अधिकारीयो व जवानों की वीरता को सलाम व शहादत को शत-शत नमन किया, 13 सितंबर 2008 में दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 39 लोग निर्दोष मारे गए थे।
सासंद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाटला हाउस एनकाउंटर केस में शामिल आंतकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दोषी करार दिया है इससे यह साफ हो गया है कि एनकाउन्टर फर्जी नही था तथा जुनैद व उसके साथी ही दोषी थे।
सासंद बंसल ने कहा कि आतंकवादियों से लोहा ले रहे उत्तराखंड के लाल अमर शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को आज इंसाफ मिला है। कोर्ट ने साफ कहा है, जुनैद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की शहादत का जिम्मेदार है।
उन्होंने उस समय एनकाउंटर को ग़लत तथा फर्जी बताने वाले, आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाने वालों से पुछा है कि “क्या ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, आरविंद केजरीवाल ,दिग्विजय सिंह सहित जिन नेताओं ने एनकाउंटर को फर्जी बाताया था क्या वे सभी अब माफी मांगेंगे?”
सासंद राज्य सभा नरेश बंसल जी ने सवाल किया है कि “जो रोए थे आतंकवाद के जनाजे पर वो आतंकियो से क्या रिश्ता है बताएँ, यूँ ही देश को गुमराह करने का काम करतें रहें??”