Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई :मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 के अंतर्गत आज मंडल के देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, चार प्रकार के कूड़ेदानों के उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त की गईं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की आवश्यकताओं को समझना तथा प्राप्त सुझावों के माध्यम से यात्री सुविधाओं में सुधार कर उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं सुखद बनाना है।
मुरादाबाद मंडल की ओर से रेल यात्रियों से अपील की गई कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक से बचें, कचरे का उचित पृथक्करण करें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply