Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

हरिद्वार, न्यूज़ आई। कुंभ को दिव्य, भव्य, कोविड से सुरक्षित बनाने और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र ने सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन के अपने कक्ष में कुंभ मेले के विभिन्न सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में बिजली, पानी, शौचालय व साफ सफाई के व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया। उन्होंने कुंभ में लगने वाले टेंट में भी उपलब्ध व्यवस्था की निगरानी कर हर दिन की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है इसलिए व्यवस्था में कतई कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। जो कमियां हो उनको तत्काल संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर दूर कराएं। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय वीर, योगेश मेहरा, मायादत्त जोशी, प्रेमलाल के अलावा अमित कुमार आदि मौजूद रहे।