Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 16 लोगों की मृत्यु होने की खबर

न्यूज़ आई : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़ में कई लोग बह गए. इस घटना में अब तक 16 लोगों की मृत्यु होने की खबर है जबकि 40 के आसपास लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भारतीय सेना, NDRF, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. इस हादसे में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद हुई इस घटना में घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि अभी तक इस हादसे में 16 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है और 40 के आसपास लोग लापता बताए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रात 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला, लेकिन बारिश आने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा. आज सुबह छह बजे के करीब रेस्क्यू ऑपरेशन को फिर से शुरू किया गया. बता दें कि सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से अभी तक 8 लोगों के शवों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर लाया गया है.