Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात में 519 विकास योजनाओं और परियोजनाओं का किया उद्धाटन और लोकार्पण

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात में 519 विकास योजनाओं और परियोजनाओं का उद्धाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गुजरात के विकास की कभी ना रुकने वाली यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के कार्यकाल का सफलतापूर्ण एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1180 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 20 वर्षों में गुजरात की जनता के विश्वास और सरकार द्वारा किए गए विकास को गति देने का भी दिन है। गुजरात में पिछले 20 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, उर्जा, कृषि, उधोग, समाज कल्याण और पर्यटन समेत हर क्षेत्र के अंदर एक आदर्श व्यवस्था बनाने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने ने जिस परंपरा की स्थापना कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उसे चरितार्थ कर दोगुनी गति से आगे बढ़ाया है और आज जमीन पर उसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं।