Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों से मिले सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने को लेकर स्थानीय लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों से स्थल निरीक्षण करने की बात कही. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ ही हर मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया.

बता दें कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सीएम धामी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है. इसके तहत चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है. साथ ही तमाम आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है.

जनहित की हर मांग पर गंभीरता से किया जाएगा विचार: वहीं, मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनहित की हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए काम कर रही है.

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे सीएम धामी: सीएम धामी ने बताया कि इस विषय में वो खुद स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. साथ ही प्रगति की सीधे मॉनिटरिंग करेंगे. उन्होंने कहा कि चौखुटिया और आसपास के क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इसके लिए एक्स-रे मशीन के संचालन की जिम्मेदारी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को दी गई है.