Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1141 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 139 मरीजों की मौत हुई है. संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है.
कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिये फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा, “इतनी सारी समस्याओं का सामना करने के बाद, हमने दूसरी लहर पर कुछ हद तक काबू पा लिया है. इसका यह मतलब नहीं है कि लड़ाई समाप्त हो गई है. फिलहाल के लिए स्थिति नियंत्रण में है.”