दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में भी होगा स्टॉप
देहरादून, न्यूज़ आई : दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में ठहराव होगा। ठहराव स्वीकृत करने पर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सांसद ने कहा, इसी माह कुछ दिन पूर्व रेल मंत्री से ट्रेन के नजीबाबाद में स्टॉपेज का अनुरोध किया गया था। अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैण्णव ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की स्थानीय जनता और अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ठहराव को स्वीकृत किया है। कहा, स्टॉपेज होने से लखनऊ और उसके आसपास जाने वाले स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
