Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

गैरसैंण में आहूत होगा मानसून सत्र

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा. आगामी 19 से 22 अगस्त तक सत्र आहूत होगा. जिसे लेकर तैयारियां मुकम्मल की जा रही है.

गैरसैंण में आहूत होगा मानसून सत्र: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के मानसून अधिवेशन/द्वितीय सत्र 2025 आहूत करने को लेकर विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. जिसके तहत गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आगामी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक आहूत किया जाएगा. जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है.

पिछला सत्र देहरादून में हुआ था आहूत सत्र: गौर हो कि पिछला विधानसभा सत्र देहरादून में बीती 18 फरवरी से 24 फरवरी तक आहूत हुआ था. इसी दौरान तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सदन के भीतर से पहाड़ बनाम मैदान का विवादास्पद बयान भी सामने आया था. जिसे लेकर पूरे प्रदेश में माहौल गरमा गया था.

प्रेमचंद अग्रवाल को गंवानी पड़ी संसदीय कार्य मंत्री की कुर्सी: प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर घेरने की पूरी कोशिश की. विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आखिर में धामी सरकार को कड़ा फैसला लेना पड़ा. जिसके बाद दबाव में आकर प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देते वक्त वो भावुक होकर फफक पड़े थे.

सरकार को बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री: वहीं, अब विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होने जा रहा है तो सरकार को संसदीय कार्य मंत्री भी बनाना होगा. ऐसे में अब विधानसभा में सरकार का मजबूती से पक्ष रखने के लिए संसदीय कार्य मंत्री बनाना होगा. ऐसे में किसी विधायक को संसदीय कार्य मंत्री बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है.

अगर ऐसा नहीं होता है तो फिलहाल फौरी तौर पर मौजूदा मंत्रियों में से ही किसी एक को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. ऐसे में अब किसी को तो सरकार को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी देनी ही होगी. लिहाजा, इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री की चर्चा जोर पकड़ने लगी है.