Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने खटीमा में अपनी मां के साथ पंचायत चुनाव में किया मतदान

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण का मतदान जारी है. पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 6 जिलों के 26 विकासखंड और कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान चल रहा है. प्रथम चरण के कुल 49 विकासखंडों में 17 हजार 829 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं दिग्गज नेता भी अपने मतों का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में वोट डाला.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान का प्रयोग करने हेतु खटीमा पहुंचे. सीएम धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई के अपने निजी आवास पहुंचकर माता बिसना देवी के साथ नगरा तराई गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र बूथ नंबर 3 पर लाइन में लगकर मतदान किया. इस दौरान सीएम धामी ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की.