Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

देहरादून, न्यूज़ आई : राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों व तीमारदारों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। विश्रामगृह में तीमारदारों के ठहरने, बैठने, पेयजल, भोजन, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विश्राम गृह सुविधा के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग व सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से तीमारदारों को भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने को कहा, इस पर संस्था ने सहमति जताई। विश्राम गृहों में नाश्ता 20 रुपये, दोपहर व रात्रि भोजन 35 रुपये में उपलब्ध होगा। विश्राम गृहों के निर्माण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 1750 वर्गमीटर व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध की गई है। आगामी 20 वर्षों के लिए एमओयू वैध रहेगा।