Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

बड़ी खबर: बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा

दिल्ली: कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में छह दिनों केलिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जनकारी दी है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि मैंने जनता को कभी गलत जानकारी नहीं दी. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि शादियों में ज्यादा से ज्यादा 50 लोग शामिल हो सकेंगे. समारोह में शामिल होने वालों के लिए पास जारी किया जाएगा. जिन लोगों को पास मिलेगा वही लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं.
केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है, रोजाना ज्यादा केस आने के बाद दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है. इसके लिए हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है.’ उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था अपनी सीमा पर पहुंच गई है.