Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

टिहरी गढ़वाल के बूढ़ा केदार इलाके में आई भीषण आपदा, बादल फटने से मची तबाही

देहरादून, न्यूज़ आई : बूढ़ा केदार और गेंवाली में भारी बारिश और बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है. देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने इलाके में भारी तबाही मचाई है. बूढ़ा केदार क्षेत्र से भारी नुकसान की खबर है. यहां एक निर्माण और घर का आंगन आपदा की भेंट चढ़ गया. सिंचाई विभाग द्वारा पिछले वर्ष की आपदा के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार भी मलबे और तेज बारिश की चपेट में आकर बह गई. लगातार हो रही बारिश के कारण बालगंगा, धर्मगंगा और भिलंगना नदियां उफान पर हैं. बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का विकराल रूप देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 इसी बीच, घनसाली के गेंवाली बूढ़ाकेदार में देर रात बादल फटने की सूचना से हड़कंप मच गया. गेंवाली के पूर्व ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह राणा ने जानकारी दी कि देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. मलबे की चपेट में आकर कई छानियां और मंदिर दब गए हैं. साथ ही कई मवेशियों के बहने की आशंका जताई जा रही है. आलू के कई खेत भी मलबे में पूरी तरह से दब गए हैं.