Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

कैबिनेट की बैठक आज, उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद का प्रस्ताव आ सकता है। इसके लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। बैठक राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। बैठक में स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आवास, वन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में रोगियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्ज की दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा आवास विभाग के प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों में नक्शे पास करने की अनिवार्यता को लेकर जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण में प्रावधान शामिल करने का प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।