Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। सीएम ने कहा कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों के साथ सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता व जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के प्रयासों को एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आम लोगों के लिए जानकारीपरक के साथ प्रेरणादायी सिद्ध होगा।