Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रसिद्ध उत्तरायणी कौतिक मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया

देहरादून, न्यूज़ आई : खटीमा में मकर संक्रांति के अवसर पर कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित प्रसिद्ध उत्तरायणी कौतिक मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने समस्त क्षेत्र व प्रदेशवासियों को उत्तरायणी, लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिसका महत्व आध्यात्मिक भी है और वैज्ञानिक भी है. उत्तरायणी का पर्व मात्र एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का उत्सव है.