Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

एन सीरीज प्रोडक्शन प्रेजेंट्स के बैनर तले बने गढ़वाली वीडियो “चम्बा बाजार” गीत का किया गया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : कलर्ड चेकर्स फिल्म एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में वैभव गोयल और निखिल जैन द्वारा गढ़वाली वीडियो “चम्बा बाजार”का विमोचन किया गया! इस अवसर पर एन सीरीज प्रोडक्शन प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी गढ़वाली वीडियो “चम्बा बाजार” गीत के सभी कलाकार उपस्थित रहे..
कलर्ड चेकर्स फिल्म एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी वैभव गोयल ने वीडियो देखा और पूरी टीम के द्वारा किए गए काम को सराहा और सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा की आप सभी लोग ऐसे ही और अच्छे अच्छे वीडियो बनाते रहे. राज्य सरकार की पहल से स्थानीय लोक संस्कृति, परंपरा और बोली के साथ तकनीकी संसाधनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को एक नई दिशा और पहचान मिल रही है। वहीं, बीते कुछ समय में उत्तराखण्ड में कई गढ़वाली फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इस दौरान निखिल जैन ने चम्बा बाजार की पूरी टीम को काफी मोटीवेट किया साथ ही सभी को शुभकामनाएं भी दी।
इस चम्बा बाजार वीडियो के सिंगर राम कौशल, अंजली रमोला नेगी /अभिनय दिव्या नेगी, विजय रावत,शिव कुमार, अनिल जोशी,भूपी, संगीत हरिओम शरण / गीत अंजली रमोला नेगी /कैमरा & एडिट विकाश उनियाल/ निर्देशक शिव कुमार /निर्माता नवीन शाह है.
इस कार्यक्रम में टीम पूरी टीम के साथ अनुज पंडित, गणेश, विपिन, सूरज, भूपेंद्र कमलेश आदि मित्र उपस्थित रहे.