Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, श्री बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं विमला पंत उपस्थित थे।