Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, जल्द शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

देहरादून, न्यूज़ आई : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एडिशनल डायरेक्टर वाईएस गंगवार का कहना है की अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा।