Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

चारधाम यात्रा: खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए सरकार ने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। उन स्थानों में यात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी का पालन जरूर करें।

यात्रा से पहले ये करें तैयारी

  • अपनी यात्रा की योजना कम से कम सात दिनों के लिए बनाएं। खुद को वातावरण के अनुरूप अनुकूलन के लिए समय दें।
  • रोजाना 5-10 मिनट के लिए श्वास व्यायाम का अभ्यास करें
  • रोजाना 20-30 मिनट टहलें
  • यदि यात्री की आयु 55 वर्ष है या वह हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, या मधुमेह से ग्रस्त है, तो यात्रा के लिए फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य जांच करवाएं।

ये सामान रखें साथ

  • गर्म कपड़े जैसे- ऊनी स्वेटर, थर्मल, मफलर, जैकेट, दस्ताने, मोजे।
  • बारिश से बचाव के यंत्र- रेनकोट, छाता।
  • स्वास्थ्य जांच उपकरण- पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर।

हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह वाले यात्रियों के लिए

  • सभी जरूरी दवा, परीक्षण उपकरणों और अपने घर के चिकित्सक का संपर्क
  • यात्रा से पहले मौसम रिपोर्ट की जांच करें और अगर आपके डॉक्टर यात्रा न करने की सलाह देते हैं, तो कृपया यात्रा न करें।