Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री से की चर्चा

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर आगामी चारधाम यात्रा एवं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन आधारित विभिन्न गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राज्य में पर्यटन से सम्बन्धित गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ ही इन क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी में कैसे सुधार लाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की गई।