Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने देहरादून में मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का किया अवलोकन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ देहरादून में मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में यातायात के बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस दिशा में प्रभावी पहल की जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल अर्बन इन्फ्रांस्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) को मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित कार्य योजना एवं डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सचिव वित्त श्री अमित नेगी, शहरी विकास श्री शैलेश बगोली, एमडी यूकेएमआरसी श्री जितेंद्र त्यागी, परियोजना निदेशक वी.के मिश्रा आदि उपस्थित थे।