Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने राज्य योजना के अन्तर्गत देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र में मसूरी में वार्ड-01 मालसी की आंतरिक सड़कों, नालियों एवं पुश्तों के निर्माण कार्य हेतु 99.62 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने राज्य योजनांतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के अंतर्गत विभिन्न 14 निर्माण कार्यो के संबंध में 6 करोड़ 27 लाख, विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में विभिन्न 02 निर्माण कार्य हेतु 70 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विभिन्न 04 निर्माण कार्यो के संबंध में 2 करोड़ 53 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में विभिन्न 06 कार्यों हेतु 5 करोड़ 86 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में विभिन्न 08 निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 86 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के विकासखण्ड बेरीनाग के अंतर्गत रीठा रैतोली से भुवानी तक मोटर मार्ग के विस्तार हेतु 64 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम बद्राणी मोटर मार्ग का नाम शहीद श्री विपिन शाह के नाम पर रखे जाने की भी स्वीकृति दी है।