Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

होली गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, सीएम आवास में बरसा अबीर-गुलाल, होल्यारों की टोली ने जमाया रंग

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम आवास में लोक गीतों की धुनों पर खूब गुलाल उड़ा। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार से होल्यारों की टोली ने होली के गीतों पर रंग जमाया। जौनसारी कलाकारों ने हारूल नृत्य प्रस्तुत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली के रंगों में सराबोर नजर आया। प्रदेश भर के लोक कलाकार, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गीते गाते हुए सीएम आवास पहुंचीं। ढोल, मंजीरे व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर सीएम धामी पर झूमे पड़े। कुमाऊं से आए होल्यारों ने आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान किया। राठ क्षेत्र के कलाकारों ने आई डान्ड्यू वसंत, डाली मा मौल्यार गीत की प्रस्तुति दी।  इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली की गीतों पर झूमते नजर आए. साथ ही ढोलक और चिमटा बजाते भी दिखे.

सीएम ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की लोक संस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।