मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी
देहरादून, न्यूज़ आई : देवभूमि में नए साल पर पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून, हरिद्वार समेत सभी जगहों पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।
