Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

उत्तराखंड में परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल, देहरादून में सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल हुई है। देहरादून में सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि नए साल पर आज हमारे लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि हम ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं। इससे हमारे राज्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मज़बूत होगा और देश भर से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। वहीं, बसों के फ्लैग ऑफ किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परिवहन निगम की स्मारिका अनवरत और सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया. इसके साथ ही कठिन परिस्थितियों में पूरी ईमानदारी से साथ बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया.