Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा
  • मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खटीमा में भव्य रोड शो

देहरादून, न्यूज़ आई : खटीमा में तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खटीमा में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू हुआ रोड शो नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचा। इसमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, जुएल ओरम, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा समेत भाजपा के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। पीलीभीत मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य प्रस्तुत कर रोड शो का स्वागत किया। जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना आदि मौजूद रहे।