Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

सर्वाधिक सभा करने वाले स्टार प्रचारक बने उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, की 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो

देहरादून, न्यूज़ आई : किसी भी चुनाव में माहौल बनाने के लिए प्रत्याशी के साथ ही स्टार प्रचारक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव की पांचों सीटों पर एक महीने तक धुआंधार प्रचार चला। इस स्टार वार में सत्तारूढ़ भाजपा विपक्षी दलों से आगे निकलती दिखी। एक महीने में तूफानी दौरों के साथ सर्वाधिक जनसभा व रोड शो करने वाले स्टार प्रचारक बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने कुमाऊं की दो संसदीय सीटों के लिए एक महीने में 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो किए। विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भी सीएम ने 12 सभाएं की और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर 13 सभाएं कर इस चुनाव में सभी स्टार प्रचारकों को काफी पीछे छोड़ दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस समय धामी राष्ट्रीय चेहरा बन चुके हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसा विधेयक लागू करवाया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। वहीं नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी जैसे कड़े कानूनों बनाने की वजह से सीएम की अपनी अलग छवि बनी हुई है। यहां तक कि वह आम लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाते हैं।

यही कारण है कि वह प्रदेश के सबसे चर्चित स्टार प्रचारक के रूप में हैं। पांचों सीटों पर हैट्रिक के लिए सीएम पूरी तरह समर्पित रहे। उन्होंने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुमाऊं की दो संसदीय क्षेत्रों में जिस तरह धुआंधार प्रचार की कमान खुद थामे रहे। इसी तरह वह गढ़वाल की तीन संसदीय सीटों पर भी पहुंचते रहे।