Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड में कल खुले रहेंगे अस्पताल-मेडिकल कॉलेज, स्कूलों और उद्योगों में रहेगी छुट्टी

देहरादून, न्यूज़ आई: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की रोटेशन में ड्यूटी लगेगी, जिससे वे मतदान का प्रयोग कर सकें। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों व आम लोगों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कालेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि इस तरह की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डाक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों, अस्पतालों और जिला अस्पतालों को खुला रखने के आदेश दिए हैं।