Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल

देहरादून, न्यूज़ आई : बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे. जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया.इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, राजेश मेहता, अमित सती और प्रवेश डिमरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे. यहां उन्होंने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया. इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद एवं प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री के आगमन पर माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर एवं स्थानीय उत्पाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की शत-प्रतिशत “लखपति दीदियों” से मुलाकात की.

सीएम धामी ने कहा माणा गांव आज महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जहां सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय महिलाओं के परिश्रम ने विकास की एक नई मिसाल प्रस्तुत की है. इसके साथ ही सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की. सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा. सीएम धामी ने कहा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.