Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से पहले पहुंचे उत्तराखंड

देहरादून, न्यूज़ आई : बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह इंडिगो की बेंगलुरु वाली फ्लाइट से शाम 3.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। रजनीकांत की बृहस्पतिवार को जेलर फिल्म रिलीज हो रही है। जिसका ट्रेलर भी कुछ दिन पहले जारी हुआ है। रिलीज से पहले ही रजनीकांत के फैंस में उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
जेलर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। सिनेमाघर में 10 अगस्त को जेलर और 11 अगस्त को गदर दो रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि वह मां गंगा के आशीर्वाद लेने और धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।