Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

अधिक से अधिक लोग जुड़ें रेडक्रॉस सेः राज्यपाल

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के महासचिव डॉ एमएस अंसारी तथा अन्य सदस्यों ने मुलाकात की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ उत्तराखंड राज्य में रेडक्रॉस की स्थिती तथा इसे मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। रेडक्रॉस के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ें। विशेषकर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रकृछात्राएं इसके सदस्य बने। राज्य के सभी जिलों में जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के गठन पर जोर दिया जाना चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं के मन में बचपन से ही जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सेवा की भावना से कार्य करने की ललक पैदा हो सके। रेडक्रॉस तथा आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रकृछात्राओं को फर्स्ट ऐड, डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग तथा रोड सेफ्टी आदि का प्रशिक्षण दें। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस का गठन मानवता की सेवा के लिए ही हुआ है। रेडक्रॉस शब्द से ही मन में सेवा की भावना का भाव आता है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कोविड कि नए वेरिएंट ओमीक्रोम के संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए आमजन में कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के प्रति जागरूकता लानी जरूरी है। रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवकों को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ ओमीक्रोन की इस चुनौती का सामना करना है।