Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में सांसद श्री नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन. पी. दीवान ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मण्डी शुल्क की दरों में संशोधन के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, व्यापार मण्डल समिति के प्रदेश महामंत्री विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश संयोजक आर.पी. गोयल, विपिन नागलिया, आनंद स्वरूप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।