Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है, इसमें आपकी सबसे बड़ी भूमिका: पीएम मोदी

न्यूज़ आई : पीएम मोदी ने शनिवार  को विशाखापट्टनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने 7,619 करोड़ रुपये की चार अन्य पूरी हो चुकी परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इसी के साथ उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें उन्हें मुख्य रूप से विशाखापट्टनम के इतिहास, व्यापार और विकास पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, आंध्र प्रदेश और विशाखापट्टनम की आकांक्षाओं का माध्यम बनेगी. ये परियोजनाएं आधारभूत संरचना से लेकर ईज ऑफ लिविंग से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक कई नए आयाम खोलेगी, विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. पीएम ने कहा कि भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है, इसमें आपकी सबसे बड़ी भूमिका है.