Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चकराता के अंतर्गत किमूठाकनगुआ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.96 लाख रूपये, छौटऊ सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु 2 करोड़ 60 लाख रूपये, रोहठा हटाल मोटर मार्ग से कावाखेडा, नौरा, उरटेडा मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 86.40 लाख रूपये, ग्रामसभा कूंडा के खेडाधामी में दारमीगाड उरटाड मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 27.84 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही दौंघा सम्पर्क मार्ग हेतु 2 करोड़ 82 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।