Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा भी की।  बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश और राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है।