Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि, किसानों की फसले बर्बाद, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अचानक बदले मौसम और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों के लिए उस समय चिंता और बढ़ गई, जब उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गईं. ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय अपने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करवा दिया. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. मुख्यमंत्री के इस दौरे को किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है. ओलावृष्टि के कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. हेलीकॉप्टर से उन्होंने खेतों और आसपास के प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद बाजपुर में उतरकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया. किसानों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली. किसानों ने ओलावृष्टि के कारण पैदा हुई परिस्थितियों और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है. उन्हें नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Leave a Reply