Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

दिनेश आर्य के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बना। दिनेश आर्य के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता दिखाई की है. पार्टी नेताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी.

Leave a Reply