Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोड शो के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में चुनावी शंखनाद किया

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को रोड शो के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में चुनावी शंखनाद किया।आर्यनगर चौक से उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जेपी नड्डा के रोड शो में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुये. रोड शो का जगह-जगह पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया. रोड शो ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ. यहां जेपी नड्डा ने त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया.