Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

रोड शो के लिए दुबई पहुंचे सीएम धामी, हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। लंदन में हुए रोड शो से निवेशकों के रुझान को लेकर सरकार काफी उत्साहित है। लंदन और बर्मिंघम में सरकार ने 19,500 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किए थे। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है। लंदन, बर्मिंघम और दिल्ली में हुए रोड शो में निवेशकों के साथ निवेश पर करार किया गया। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई गई है।